- बाइक सवार युवक ने चूहे को कुचलकर मारा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवीन चौहान.
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बाइक सवार एक युवक ने अपनी बाइक से चूहे को कुचलकर मार डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आयी और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से रामपुर निवासी जैनुद्दीन है जिसे ममूरा गांव स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार युवक एक चूहे को बार बार बाइक का पहिया आगे पीछे कर चूहे को कुचल रहा है।
नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-66 स्थित मामूरा के खान बिरयानी वाले के पास का है। सोमवार को पुलिस ने खान बिरयानी संचालक के भाई जैनुदीन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा




