नवीन चौहान.
ट्रैवल्स कारोबारी से रंगदारी वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना कनखल पुलिस ने इस मामले में एक ई रिक्शा चालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
पुलिस के मुताबिक 23.07.2023 की शाम अज्ञात ई-रिक्शा चालक द्वारा ट्रैवल्स कारोबारी के कनखल स्थित कार्यलय में दिए गए धमकी भरे पत्र को देख कारोबारी कपिल हंस निवासी ज्वालापुर द्वारा थाना कनखल से सम्पर्क कर दिनाक 24.07.2023 को फिरौती मांगने व न देने पर गोली मारने की धमकी के आरोपों के आधार पर मु0अ0स0 251/23 धारा 386 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।
शिकायत मिलते ही तत्काल अज्ञात आरोपियों को तलाशने में जुटी कनखल पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालते हुए साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग भी जारी रखी। अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल शहनवाज़ उर्फ सोनू व इरफान उर्फ नोशद को बैरागी कैम्प से दबोचने में सफलता हासिल की।
अभियुक्त इरफान जो लगभग पिछले 5 वर्षों से हंस ट्रैवल्स के मालिक की गाडी चलाता है से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मालिक का बड़ा कारोबार देखकर मन में लालच आने की वजह से उसने अपने साथी शहनवाज से एक धमकी भरा पत्र लिखवाकर मालिक के घर पहुंचवाया जिसमें स्पष्ट लिखा था कि मांग पूरी न करने पर गोली मार दी जाएगी। अभियुक्तों को लगा कि उनके ऐसा करने से कारोबारी डर जाएगा और चुपचाप उनको पैसे दे देगा लेकिन कारोबारी द्वारा हरिद्वार पुलिस पर भरोसा जताया गया जिस पर हरिद्वार पुलिस खरी उतरी।
नाम पता अभियुक्त-
1.शहनवाज़ उर्फ सोनू पुत्र इखलाक निवासी मंडी का कुआ मोहल्ला मेदानयान ज्वालापुर
- इरफान उर्फ नोशद पुत्र सत्तार अहमद निवासी उपरोक्त
पुलिस टीम-
1-SO कनखल नितेश शर्मा
2-SI देवेन्द्र सिह तोमर
3-SI कमल कान्त रतूडी
4-C. बलवन्त सिह
5-C. सतेन्द्र सिह

- कांग्रेस नेता वरुण बालियान का नया वीडियो आया सामने, मुकदमे पर उठे सवाल
- परिवार परामर्श केंद्र की पहल: काउंसलिंग से 08 परिवारों को टूटने से बचाया
- केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया आकांक्षी जनपद का भ्रमण
- व्यापारियों का फूटा गुस्सा: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन
- डीआईजी ने 9 कुख्यात अपराधियों पर घोषित किया 50-50 हजार रुपये का इनाम, लंबे समय से चल रहे थे फरार


