संजीव शर्मा
मेरठ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने सोमवार को जानी कलां में एक सभा को संबोधित किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए अमित जानी ने 21 दिसम्बर को कस्बा सिवाल खास में होने वाली किसान नौजवान रैली को सफल बनाने की अपील करते बडी से बडी संख्या में सिवाल पहुंचने का आह्वान किया।
अमित जानी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव जी उनके टिकट की घोषणा और किसानों नौजवानों की मांग उठाने के लिए 21 दिसम्बर को मुरादनगर नहर मार्ग से पहले जानी आएंगे, फिर जानी नहर के पुल से भगवान गढ़ी होते हुए सिवाल में प्रवेश करेंगे। अमित जानी ने बताया कि इस रैली के माध्यम से शिवपाल सिंह यादव जी भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे किसान नौजवान और मुसलमान के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरेंगे और 2022 के भाजपा हटाओ अभियान की शुरुआत करेंगे।
अमित जानी ने कहा कि सिवालविधान सभा क्षेत्र लगभग 100 गांवों में वे जनसंपर्क कर चुके है, किसानों और युवाओं में शिवपाल यादव जी के आगमन को लेकर बहुत उत्साह है ये रैली सिवालखास विधानसभा सीट का मुकद्दर तय करेगी। अमित जानी ने कहा वे अब तक हजारों लोगों की आर्थिक मदद कर चुके है, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अभियान चलाकर लोगों का इलाज तक करवा रहे हैं, 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के लिए उनके पंजीकरण करवाये गए हैं, ऐसे में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए, ये मौका है इसे हाथ से न जाने दें सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाकिब अली तथा संचालन डॉक्टर हैदर ने किया।