संजीव शर्मा
देश में आज जगह जगह सेना अपने अपने तरीके से कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही है। इसी कड़ी में सेना के हैलीकॉप्टर जगह जगह कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा भी कर रही है। सहारनपुर, आगरा, बनारस समेत प्रदेश के कई जिलों में सेना ने पुष्प वर्षा की।
हेलीकॉप्टर के जरिए वायु सेना ने सहारनपुर में पिलखनी मेडिकल कॉलेज और सहारनपुर जिला अस्पताल पर पुष्प वर्षा की। सभी स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों को कोरोना वायरस की लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी कर्मवीरों को वायु सेना ने पुष्प वर्षा कर हेलीकॉप्टर से अपना सलाम दिया। सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी वायु सेना अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इसी तरह अन्य जिलों में भी सेना ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।
सेना ने कोरोना योद्धाओं पर की हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा



