बाहरी व्यक्ति के इशारे पर व्यापारियों को जांच के नाम पर किया जा रहा परेशान: संजीव चौधरी




Listen to this article
  • प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने संयुक्त कर आयुक्त के सामने रखी समस्याएं

न्यूज 127.
राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार व कोटद्वार के व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने समस्याओ के निवारण के लिए संयुक्त राज्य कर आयुक्त संजीव सोलंकी से भेट की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को उनकी समस्याओं का समय से उचित निवारण कराने का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कोटद्वार के कुछ व्यापारियों को बार बार जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बिना वजह व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजीव चौधरी ने कहा कोटद्वार और पौड़ी ज़िले में राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ अन्य फ़र्ज़ी संगठन और लोग इस प्रकार के षड्यंत्र कर रहे है जिनको बेनक़ाब किया जाएगा। 0
व्यापारी नेता कोटद्वार विनोद शर्मा व सुबोध गर्ग ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार के साथ रहता है। दोनो एक दूसरे से मिलकर ही प्रदेश के विकास की रीढ़ बनते है पर आज एक अपराधी प्रवत्ति के व्यक्ति के कहने पर जाँच के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संयुक्त आयुक्त संजीव तोमर ने कहा कि यदि विभागीय कार्यवाही में यदि किसी बाहरी का हस्तक्षेप हुआ तो जांच कराकर कर कार्यवाही की जाएगी। व्यापारी के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। वार्ता मे मुख्य रूप से सुबोध गर्ग, विनोद कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, आयुष नेगी, फरहीन चाँदनी, मानसी, मोहित गर्ग, रतन अग्रवाल, महेश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल व अजीत अग्रवाल आदि उपस्तिथ रहे।