नवीन चौहान.
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को नफरती भाषण के एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा के प्रश्न पर आजम खां के अधिवक्ता और अभियोजन का पक्ष सुना गया। आजम खां न्यायिक अभिरक्षा में है।
आजम खां पर आरोप था कि 18 अप्रैल 2019 को धमारा गांव में जनसभा के दौरान उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले




