Big news: पटाखा फैक्टरी में आग का तांडव, 21 की मौत








Listen to this article

न्यूज 127.
गुजरात की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से कम से कम से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए गए। इस घटना के बाद पुलिस ने गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा कस्बे के निकट एक गोदाम में शक्तिशाली विस्फोट होने और आग लगने से 21 लोगों की मौत हो जाने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मंगलवार को गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस गोदाम में कथित रूप से अवैध तौर पर पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें वहां रखा जाता था। बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोराडिया ने बताया कि गोदाम के मालिक दीपक मोहनानी को बनासकांठा पुलिस की एक टीम ने आज रात पड़ोसी साबरकांठा जिले से गिरफ्तार किया है।

जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने कहा कि इस विस्फोट में जान गंवाने वाले सभी लोग मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरदा और देवास जिले के थे। इस घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मजदूरों के शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक उड़ गए और इमारत की स्लैब ढह गई।