Vandana Kataria: हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने लिया इंटरनेशनल हॉकी से सन्यास




Listen to this article

न्यूज 127.
भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया है। हरिद्वार की रहने वाली 32 वर्षीय वंदना ने भारत के लिए सबसे अधिक 320 मैच खेले हैं। साल 2009 में पदार्पण करने वाली वंदना टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने हैट्रिक भी लगाई। ऐसे करने वाली वह पहली और इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हरिद्वार में उनके नाम पर वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम भी है। इस स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।