जमालपुर कलां: भाजपा प्रत्याशी अमित चौहान का धुआंधार जनसंपर्क, घर—घर मांगे वोट








Listen to this article


नवीन चौहान
त्रिस्तरीय जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित चौहान का धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी है। वह घर—घर जाकर जनता से वोट मांग रहे है। सुबह सबेरे मिस्सरपुर, पंजनहेडी के समीप गांव और कॉलोनियों में वोट मांगे। ग्रामीणों ने दिल खोलकर अमित चौहान को अपना आशीर्वाद दिया और वोट देने का भरोसा दिया।


मूल रूप से गांव पंजनहेडी निवासी अमित चौहा
न समाजसेवी के रूप में सक्रिय रहे है। क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित रहे। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करते रहे। भाजपा में बतौर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के तौर पर अमित चौहान ने कार्य किया। पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के करीबी के रूप में उनको ख्याति मिली। इसी के चलते भाजपा ने जमालपुर कलां से जिला पंचायत सदस्य के रूप में अमित चौहान को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा।
अमित चौहान को टिकट मिलने पर ग्रामीणों में जश्न का माहौल रहा। पटाखे फोड़कर स्वागत किया। अब पंचायत चुनाव ने रफ्तार पकड़ी तो अमित चौहान ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया। शनिवार की सुबह भारी संख्या में जनसमर्थकों के साथ अमित चौहान प्रचार करने निकले। ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर अमित चौहान को वोट देने का आश्वासन दिया।