भाजपा नेत्री चुनाव हारने के बाद भी जनता की सेवा में सक्रिय, गरीबों के बीच मनाया जन्मदिन








Listen to this article


नवीन चौहान
राजनीति के क्षेत्र में मुकाम वही हासिल करता है जो जनता के बीच में सक्रिय रहता है। जनता जनता के दुख दर्द को अपना दुख दर्द समझते हुए दूर करने का प्रयास करता है। जनता की सेवा में जुटा रहता है। पुरूषों के लिए तो सक्रियता आसान है लेकिन महिलाओं के जटिलता का काम है। लेकिन राजनीति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली भाजपा की महिला नेत्री अन्नु कक्कड़ इसका अपवाद है। हरिद्वार की पहली महिला मेयर बनते—बनते रह गई अन्नु कक्कड़ आज भी पूरे उत्साह के साथ अपनी राजनैतिक जमीन को मजबूत कर रही है। उनकी पकड़ हाईकमान तक मजबूत हो चली है और जनता के बीच जाना पहचाना नाम है। कोरोना संक्रमण काल में अन्नु कक्कड़ नर सेवा नारायण सेवा व सेवा ही संगठन के अंतर्गत पीड़ितों की मदद में जुटी है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अन्नू कक्कड ने आज अपने जन्मदिन पर हरिद्वार चंडी घाट स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में कुष्ठ रोगियों को बिस्किट, मास्क, फल, सैनिटाइजर दवाइयां आदि वितरण किया। कुष्ठ आश्रम में ​निवास कर रहे छोटे छोटे बच्चों के साथ केक काटा। इसी के साथ मां गंगा से प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण की महामारी से जल्द से जल्द पूरे विश्व को मुक्ति मिले। सभी अपने अपने परिवार में खुशहाली से रहे। कुष्ठ आश्रम में 78 महिला एवं पुरुष, 11 वृद्ध महिलाएं पुरुष एवं 37 बालक बालिकायें (छोटे बच्चे)को यह सामग्री वितरण की गई। अन्नु कक्कड़ ने कोरोना महामारी से बचने के लिए वहां पर जागरूकता अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। खाना भर पेट खाना चाहिए। जरा सी भी परेशानी होने पर तुरंत डॉ से संपर्क किया जाए। आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों जिनको 2 दिन पूर्व में कोरोना वैक्सीन लगी है उनको दवाइयां आदि देकर क्या क्या सावधानी बरतनी हैं सभी को विस्तार पूर्वक बताया। आश्रम के एक पदाधिकारी ने अन्नू कक्कड को बताया कि आश्रम में अभी 42 व्यक्ति रह गये हैं। जिनको कोरोना वैक्सीन लगनी बाकी है। आप जल्द से जल्द ये बाकी वैक्सिनेशन भी पूरा करवा दीजिए। प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ ने आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति वैक्सिनेशन से वंचित रह गए हैं उनको भी जल्द ही संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क कर वैक्सिनेशन करा दिया जाएगा! इस अवसर पर युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी, गगन नामदेव, राहुल कुमार, आदित्य गौड़, दीपक चौहान, आयुष सती, आदि उपस्थित रहे।