मेरठ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किेये गए। एनएच 58 पर स्थित वैस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वन विभाग की टीम के सहयोग से फलदार और छायादार पेड़ लगाए।
टोल प्लाजा के बाहर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि वह एक पेड़ को गोद लेंगे। इस गोद लिए पेड़ की वह जीवन भर सेवा और सुरक्षा करेंगे। किसी कारण से यही यह पेड़ बढ़ोतरी नहीं करता है तो उसके स्थान पर दूसरा पेड़ लगाएंगे। मनिंदर विहान ने कहा कि वह एक ही पेड़ नहीं अन्य पेड़ों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे।
बताया कि पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम Only One Earth यही संदेश देती है की भावी पीढ़ियों के सुखद भविष्य के लिए हम पृथ्वी पर हो रहे संकट को रोकने का संकल्प लें जितनी जरूरत हमें पर्यावरण की है उतनी हीं जरूरत पर्यावरण को हमारी है इसलिए अपने आसपास वृक्ष जरूर लगाएं। कहा कि जितना हो सके हमें पीपल और नीम के पेड़ों को लगाना और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। घर में भी हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए। जिस तरह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है उसके लिए अब जरूरी हो गया है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सहारण, अतुल कुमार खरे, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, रेंजर सरधना सौरभ अवस्थी, सुमित कुमार, लोमन, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में रोबोटिक्स चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन
- एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी व एसएसआई को किया लाइन हाजिर
- निजी अस्पताल के डॉक्टर ने की युवती के साथ शर्मनाक हरकत
- उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान, हरिद्वार पहुंचे 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक और तीर्थयात्री
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा







