गगन नामदेव
भाजपा के सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में लटका मिला। प्रथमदृष्टया फांसी प्रतीत हो रहा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव दिल्ली स्थित आवास में कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। दिल्ली में राममनोहर लोहिया अस्पताल के करीब गोमती अपार्टमेंट में उनका निवास स्थान है। जहां से शव बरामद हुआ है। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो राम स्वरूप का शव कमरे मे मिला।
भाजपा सांसद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,फांसी लगाने की आशंका



