चेतक पर तैनात पुलिस कर्मियों से दबोचा सटोरिया




Listen to this article

नवीन चौहान.
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे सटटे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में चेतक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक युवक को अवैध रूप से सटटा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चेतक 46 पर तैनात कांस्टेबल विनोद बर्त्वाल और कांस्टेबल सुरेश ने सटटे की खाई बाडी कर रहे युवक को रिक्शा स्टैंड के पास चंद्रापुरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रदीप कुमार पुत्र जीवनराम है। उसके पास से 1220 रूपये नकद और सटटे की पर्ची बरामद हुई है।