नवीन चौहान.
दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर रात सड़क पर कीचड़ की वजह से अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता थे। एक व्यक्ति कार के नदी में गिरने से पहले ही छिटक कर गिर गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर एक शव नदी से बरामद कर बाहर निकला, जिसकी पहचान इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।

एक व्यक्ति को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि इस हादसे का शिकार हुए दो लोग अभी भी लापता हैं। नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल के मुताबिक यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेनन सादात गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे।
जानकारी के मुताबिक देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया। इस हादसे में गुलशेर घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता दो लोगों की तलाश अभी जारी है।
- रेड लाइट जंप पर कार चालक को रोका तो ट्रैफिक दारोगा से अभद्रता
- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने जमकर खेली कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा




