मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले हरिद्वार नगर निगम का होगा आडिट, विजिलेंस जांच शुरू




Listen to this article


न्यूज127
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीरो टॉलरेंस की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए दो आईएएस, एक पीसीएस व अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया है। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्णय की सराहना हो रही है। जनता का सरकार पर विश्वास भी कायम हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीडियो संदेश में कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। नकल माफियाओं की पहले ही कमर तोड़ दी गई है। 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मुहिम जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि 1064 पर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। टोल फ्री नंबर को गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने ​कहा कि हरिद्वार नगर निगम का प्रकरण मेरे संज्ञान में आया तो तत्काल शासन के वरिष्ठ अधिकारी से जांच के आदेश दे दिए गए। जांच रिपोर्ट ही खाते को सीज कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में संलिप्त कर्मचारियों को निलंबित किया गया। जांच रिपोर्ट पूरी होते ही उसकी समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि समीक्षा के उपरांत तत्कालीन जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, प्रशासक सहित सात लोगों को निलंबित करते हुए पूरा प्रकरण विजिलेंस को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नगर निगम का पैंसा नगर निगम के खाते में आए। जिसके आदेश दे दिए गए है। नगर निगम केे कार्यो की आॅडिट की जायेगी। यदि कोई अन्य अनियमितता हुई है तो वह पकड़ में आयेगी। देवभूमि में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही होगा। प्रदेश की जनता को साफ सुथरा, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया जायेगा।