न्यूज 127.
शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस चंद्राचार्य चौक पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आज के दिन हमारा संविधान देश में पूरी तरह से लागू किया गया। लोकतंत्र की जननी भारत भूमि उपनिवेश के विधि विधान से मुक्त हुई और हमारा लोकतंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया। अध्यक्ष ने सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संरक्षण रवि बजाज ने कहा कि बहुत ही गर्व के साथ हम सब भारतवासी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प ले। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर राष्ट्र भावना को जागृत करना होगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू, महामंत्री दीपक अग्रवाल, राजेश कश्यप, संजय गुर्जर, पवन दवे, हैदर नकवी, सुरेश सिंह, राहुल अग्रवाल, प्रेम थापा, दीपांकर चक्रपानी, नरेंद्र गोयल, बजरंगी भाई, हिमांशु सैनी, भाजपा नेता विकास तिवारी, अनिल पुरी, पराग चाकलांन , ब्रजराज खरे, सीपीयू प्रभारी मनोहर लिंगवाल आदि उपस्थित थे।











