शहर के प्रतिष्ठित सर्जन पर छेड़खानी का लगा आरोप




Listen to this article

न्यूज 127.
जनपद मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित सर्जन पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उन पर एक किशोरी ने यह आरोप लगाया है जो इलाज के लिए उनके अस्पताल में भर्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के अनुसार किशोरी का आरोप है कि जब डॉक्टर विजिट करने आता था तो उसके साथ छेड़खानी करता था। हालत में सुधार होने के बाद उसने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।