नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मरीजों का हालचाल भी जाना और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों, दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ जांच के लिए अस्पताल में आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता की और विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली।
- श्री बालाजी धाम में मानव सेवा का महायज्ञ, निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान
- किड्जी स्कूल कनखल का 9वां वार्षिक उत्सव ‘तरंग’ धूमधाम से संपन्न
- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
- तरूण हिमालय संस्था का जनवरी से सदस्यता अभियान, सामाजिक कार्यो पर रणनीति
- टेलीग्राम पर बच्चियों की अश्लील वीडियो बेच रहा था अमित, उत्तराखंड पुलिस के इनपुट पर मेरठ पुलिस अलर्ट



