नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मरीजों का हालचाल भी जाना और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों, दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ जांच के लिए अस्पताल में आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता की और विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली।
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार


