- अनुसूचित जाति के लोगों को मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि 10 से बढ़ाकर 50 हजार की
नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए संचालित “अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना” के अन्तर्गत निर्धारित आय सीमा तथा देय सब्सिडी की धनराशि सीमा बढ़ाई गयी है।
इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में आय सीमा 40 हजार रूपये तथा शहरी क्षेत्रों की 55 हजार रूपये आय सीमा को 2.50 लाख रूपये किया गया है। जबकि सब्सिडी की धनराशि 10 हजार रूपये से बढाकर 50 हजार रूपये अथवा योजना लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो, देय होगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशों के क्रम में अब प्रदेश में 11 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रेसक्यू कार्य करने वाले SDRF के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों को क्रमशः 1500/दिन तथा 1000/दिन की दर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद नैनीताल की तहसील कोश्या कुटोली का नाम बाबा नीब करौरी धाम के नाम पर तहसील श्री कैंची धाम किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
- हरिद्वार में शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम
- पत्नी से संबंध के शक में युवक की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- चार गलियों का रास्ता नहीं होगा बंद, पुल की एप्रोच रोड का बदलेगा डिजाइन
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने बांटे 76 किलो लड्डू
- धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ‘नव युग के निर्माता’ को केक काटकर दी शुभकामनाएं


