CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद




Listen to this article

नवीन चौहान.
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह गौशाला में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ चना खिलाया। उसके बाद जनता दर्शन में सीएम ने लोगों की ​फरियाद सुनी और अधिकारियों को उनका समय से निस्तारण करने के आदेश दिये।

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक एक कर लोगों की समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिये। जनता दर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे।