नवीन चौहान.
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैरा पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जलालाबाद पुलिस खैरा को पकड़ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। कांग्रेस विधायक को सुबह सवा 11 बजे जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।