कॉरिडोर पर मुख्यमंत्री और शहर विधायक के बयान में विरोधाभास: करन माहरा




Listen to this article

न्यूज 127.
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का मुख्य चुनाव कार्यालय आज रोड धर्मशाला में खोला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री कॉरिडोर पर भ्रम बना रहे हैं। स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री के बयान में विरोधाभास है। कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। संगठन मजबूत है और कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज कराएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकारें तोड़ने का कार्य करती हैं। भाजपा का सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ खनन का मामला संसद में उठाता है और सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं। पिछली मेयर को सरकार ने बहुत परेशान किया फिर भी उन्होंने पांच वर्ष बहुत बढ़िया जनता की सेवा में निकाले। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान, विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक अनुपमा रावत, निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, डा. संजय पालीवाल, किरणपाल वाल्मीकि, वीरेंद्र रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।