कोरोना रिटर्न: ऑक्सीजन, दवाएं, बिस्तर सब तैयार




Listen to this article

न्यूज 127.
वैश्विक महामारी कोरोना एक बार फिर पैर पसारते दिख रही है। इसे लेकर भारत में भी चिंता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

इस बार कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अब धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। जानकारी के अनुसार मुंबई, दिल्ली, गुजरात में नए मामलों सहित अब तक देशभर में कुल 257 एक्टिव केस की सूचना सामने आयी है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए, जिनमें से 35 मुंबई में हैं, जो चिंता की बात है। दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्‍सीन तैयार रखने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में अधिकारियों को कोविड से निपटने के लिए अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। राज्य में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है। इसलिए कारोनो को लेकर और भी अधिक सर्तक रहने की जरूरत है।