गगन नामदेव
दक्ष प्रजापति समिति की मासिक बैठक ज्वालापुर में आयोजित की गई। कोर कमेटी अध्यक्ष बल्लू राम की अध्यक्षता व कोर कमेटी सदस्य जयप्रकाश गोला के संचालन में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए बल्लू राम ने कहा कि दक्ष प्रजापति समिति के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एकजुटता और सहयोग से समाज में उल्लेखनीय कार्य किए है। समिति के महासचिव देवेंद्र प्रजापति ने सभी को संगठित रखते हुए सकारात्मक दिशा में कार्य किए। इसी के साथ देवेंद्र प्रजापति को कर्मठता को देखते हुए दक्ष प्रजापति समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करती है। बल्लू राम ने यह घोषणा कोर कमिटी मेंबर समिति के मुख्य पदाधिकारियों एवं भारत में कुम्हार समाज के चल रहे विभिन्न संगठनों से सलाह व बात कर यह निर्णय लिया। बल्लू राम ने आशा जताते हुए कहा कि समस्त कोर कमेटी मेंबरों वह सभी पदाधिकारियों एवं समिति कार्यकर्ताओं को ऐसी आशा है कि देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में महाराजा दक्ष प्रजापति घाट जैसी अभी बहुत ही सौगात सरकार से समाज को मिल सकती हैं। देवेंद्र प्रजापति पर विश्वास जताते हुए कहा कि एक योग्य व्यक्ति हैं। जो समाज की समस्त उपजातियों को साथ लेकर समाज को बुलंदियों के पटल तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समिति ऐसा मानती है कि देवेंद्र प्रजापति सरकारों से समाज के हक को समिति की ताकत के साथ समाज हित में ले सकता है। समाज के आदर्श भगवान श्री दक्ष प्रजापति जी के नाम पर सरकार से महाराजा दक्ष प्रजापति घाट लेने पर देवेंद्र प्रजापति को समाज ने सम्मानित करते हुए दक्ष प्रजापति समिति के राष्ट्रीय महासचिव के पद से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। घोषणा कर दी कोर कमेटी की इस घोषणा से समिति के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जोश के साथ खुशी की लहर फैल गई वह सभी समाज के लोगों ने कोर कमेटी के इस निर्णय की सराहना देते हुए भाई देवेंद्र प्रजापति का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर श्री देवेंद्र प्रजापति को बधाई दी मासिक सभा में मुख्य रूप से उपस्थित श्री शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड राज्य मंत्री उत्तराखंड ने देवेंद्र प्रजापति को बधाई देते हुए फूल माला अर्पित कर बधाई दी प्यार सम्मान और बधाई देने वालों में श्री ब्रहम सिंह गोला श्री शुक्र सिंह प्रजापति प्रजापति महासभा उत्तराखंड के रुद्रपुर से आए प्रदेश प्रभारी विमल मेहरा प्रजापति महासभा के महासचिव देहरादून से आए अनंत प्रकाश मेहरा प्रजापति काशीपुर से आए सभा के उत्तराखंड सचिव मनोज प्रजापति भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा काशीपुर अतर सिंह प्रजापति नेत्रपाल प्रजापति पूर्व कटार पुर प्रधान शिवकुमार प्रजापति अश्वनी कुमार प्रजापति विकास कुमार प्रजापति प्रशांत प्रजापति अशोक कुमार वैश्य दयाचंद प्रजापति पुरुषोत्तम प्रजापति अमित प्रजापति बसंत प्रजापति रजत प्रजापति निशांत प्रजापति आदि समाज के लोगों ने भारी मात्रा में भाग लिया।
दक्ष प्रजापति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने देवेंद्र प्रजापति



