पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को मातृ शोक, पुलिस महकमे में शोक




Listen to this article


नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी की माँ सावित्री देवी जी का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थी।
पुलिस मुखिया अशोक कुमार ने बताया कि मुझे अत्यंत शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभी कुछ घंटों पहले माताजी का निधन हो गया। विगत 15 दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। उन्होंने बड़े ही भावुक होकर नम आंखों से अपनी माता जी के बारे में बताया कि बचपन से ही मानवता का पाठ उनसे सीखा। बचपन से उन्होंने सिखाया कि दूसरों की मदद करके जो खुशी मिलती है वो सर्वोच्च है। उनसे किसी का दुःख देखा नहीं जाता था। ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और दिवंगत आत्मा को शांति दें।