15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ




विजय सक्सेना
सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई।

बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वाेच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति भवन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *