बिना नंबर की बोलेरो में शराब पीकर वाहन चलाकर हुडदंग करना पड़ा भारी








Listen to this article

नवीन चौहान.
बिना नंबर की बोलेरो कार में सवार युवकों को शराब के नशे में हुडदंग करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उन्हें श्यामपुर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को एमवी एक्ट में चालान कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि कावड़ मेले के दौरान बदमाशी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

पुलिस को सूचना मिली कि शारदीय काँवड मेला के दौरान रसियाबड के पास कार सं0-यूके07बीपी-7312 में सवार 04 व्यक्ति सडक सरेआम शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। मौके पर उ0नि0 मनोज रावत द्वारा पहुँचकर उपरोक्त कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर व कार चालक प्रशान्त कुमार पुत्र ओमप्रकाश नि0- राजपुर रोड देहरादून उम्र 42 वर्ष को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट के तहत व साथ में कार में सवार व्यक्ति दीपक पुत्र प्रेम भारद्वाज नि0- गढी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून व सुनील कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद नि0- उपरोक्त, अनुराग कलूडा पुत्र कलम सिह नि0- उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।