लॉटरी के लाखों रुपये लेकर चम्पत हो गए पति-पत्नी, पीड़ितों ने किया हंगामा




Listen to this article

हरिद्वार। लॉटरी के नाम पर लेागों को धोखा देकर एक दंपत्ति शहर से गायब हो गया। इसका पता जब लोगों को चला तो उन्होेंने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी ने लॉटरी के नाम पर लोगों को करीब 5 करोड़ का चूना लगाया है, हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रानीपुर मोड पर स्थित जीआईजी मॉल में सरदार सर्वजीत व उसकी पत्नी निशी करीब दो साल से किटी और लॉटरी का संचालन कर रहे थे। इनके यहां शहर के लोगों ने अपनी कमेटी डाली हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार सौ ग्रुप चल रहे थे ओर एक ग्रुप में 120 सदस्य थे।

hdd3

घटना का पता चलने पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ सरदार सर्वजीत के यहां पहुंच गई। लेकिन वहां किसी के न मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।

 

dhh1