पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन पर बांटा जरूतरमंदों को भोजन




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने गरीब जरूरतमंदों की सेवा करके मनाया। समर्थकों और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत की लंबी आयु की कामना की।
कांग्रेस सेवादल ने वार्ड 78 ब्रह्मपुरी में 200 व्यक्तियों का भोजन बनवा कर उन्हें पैक करा कर गरीब व मजदूर परिवार जो लॉकडाउन में फंसे हुए हैं उनके घरों तक पहुंचाया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, संयुक्त सचिव कांग्रेस सेवादल भूपेंद्र धीमान, अब्दुल मन्नान वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, वार्ड सचिव किशन व रामशरण आदि उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में अपने घर में ही रहने की अपील की और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा।