नवीन चौहान.
सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर्व पर जहां मेला प्रशासन ने 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कुंभ क्षेत्र में स्नान करने का दावा किया वहीं हरिद्वार के व्यापारियों ने इस पर सवाल उठाया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार आयी तो वह थी कहां, कुंभ पर्व के बावजूद शहर के बाजार तो सूने पड़े थे।

हरिद्वार के व्यापारियों ने कुंभ महापर्व 2021 के दूसरे शाही स्नान का अपने तरीके से कटाक्ष किया. व्यापारियों ने बाज़ार में सन्नाटे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की. इसी के साथ व्यापारियों ने बाजार में क्रिकेट भी खेला. क्रिकेट खेलने की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है उसका न्यूज 127 ये दावा नहीं करता कि यह शाही स्नान पर्व के दिन का है, लेकिन वायरल करने वाले व्यापारियों की ओर से इसके शाही स्नान पर्व के दिन के होने का दावा किया गया है।
- निजी अस्पताल के डॉक्टर ने की युवती के साथ शर्मनाक हरकत
- उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान, हरिद्वार पहुंचे 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक और तीर्थयात्री
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा
- धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन, अब प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
- एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का सख्त एक्शन, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज






