पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले




Listen to this article

गगन नामदेव
पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किए गए है। एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसी के साथ नए थाना प्रभारियों को आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निष्पक्ष न्याय दिलाने के निर्देशित किया है।
इनका कार्यक्षेत्र बदला
1- निरीक्षक रवि कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर से प्रभारी एसओजी/साइबर सैल
2- निरीक्षक अबुल कलाम प्रभारी एसओजी/साइबर सैल से प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर
3- उप निरीक्षक नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष काठगोदाम से प्रभारी मो फारेंसिक टीम हल्द्वानी
4- उप निरीक्षक भगवान सिहं महर थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष काठगोदाम
5- उप निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा से थानाध्यक्ष मुखानी
6- उप निरीक्षक मो यूनूस एसएसआई मल्लीताल से थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
7- उप निरीक्षक कश्मीर सिंह एसएसआई हल्द्वानी से एसएसआई मल्लीताल
8- उप निरीक्षक मंगल सिंह नेगी थाना हल्द्वानी से एसएसआई हल्द्वानी
9- उप निरीक्षक सतीश कुमार शर्मा चौकी मेडिकल हल्द्वानी से प्रभारी चौकी  टीपी नगर
10-उप निरीक्षक मुनब्बर हुसैन प्रभारी चौकी मण्डी से थाना लालकुंआ
11- उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी प्रभारी मो फारेंसिक टीम हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मण्डी
12- उप निरीक्षक  नितिन बहुगुणा थाना कालाढूंगी से चौकी पीरूमदारा
13- उप निरीक्षक संजीत कुमार राठौर थाना मुखानी से प्रभारी बी चौकी गन्ना सेन्टर हल्द्वानी
14- उप निरीक्षक कृपाल सिंह थाना बनभूलपुरा से प्रभारी बी0  चौकी खेड़ा काठगोदाम
15- उप निरीक्षक मुहम्मद आसिफ खान पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी
16- उप निरीक्षक विजय कुमार पुलिस लाइन से चौकी बेलपड़ाव कालाढूंगी
17- उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बेलपड़ाव से चौकी टी0पी0 नगर
18- उप निरीक्षक संजय बोरा थाना हल्द्वानी से थाना बनभूलपुरा।
19- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना भीमताल से प्रभारी देख-रेख चौकी सलड़ी