न्यूज 127.
तेज बारिश में ग्राम भौरी डेरा शान्तरशाह में एक मकान के ढहने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक 31.07.24 को सिटी कन्ट्रोल रुम द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम भौरी डेरा शान्तरशाह मे बारिश होने के कारण एक मकान गिर गया है, जिसमें कुछ लोग दबे होने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, प्रभारी चौकी शान्तरशाह उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार मय चेतक कर्म0गण व अन्य पुलिस बल के मौके पर पहुचकर राहत बचाव का कार्य किया गया।
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, व उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार व चेतक कर्म0गण द्वारा स्थानीय गांव के लोगों के साथ मिलकर मलवा हटाते हुये घायलों को निकालकर अपने निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया, जो उपचाराधीन है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, जिनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।
हादसे में मरने वालों के नाम आस मौहम्मद पुत्र मुजम्मिल उम्र- 10 वर्ष नि0 भौरी डेरा शान्तरशाह थाना बहादराबाद और नगमा पुत्री इल्फात उम्र- 08 वर्ष नि0 मुस्तफाबाद शान्तरशाह थाना बहादराबाद है। घायलों के नाम तहश्वनी पत्नी मौहब्बत उम्र- 59 वर्ष, मानी पत्नी इल्ताफ उम्र- 42 वर्ष, ताहिर पुत्र गुलाम मौहम्मद उम्र- 65, दानिश पुत्र ताहिर उम्र- 19 वर्ष, मनतसा पुत्री मुज्जमिल उम्र- 14 वर्ष, शरफराज पुत्र इल्ताफ उम्र- 06 वर्ष, फहरा पुत्री नामालूम उम्र- 12 वर्ष, सोफिया पुत्री फुरकान उम्र- 12 वर्ष, इमराना पत्नी इल्ताफ उम्र- 40 वर्ष हैं।




