मेयर पति अशोक शर्मा ने महिला को धमकाया की अभद्रता, निगम की संपत्ति को खाली कराने पहुंचे, देखे वीडियो




Listen to this article


दीपक चौहान
नगर निगम की संपत्ति को खाली कराने पहुंची मेयर अनिता शर्मा के साथ उनके पति अशोक शर्मा ने एक महिला को बुरी तरह से धमकाने का आरोप एक महिला ने लगाया है। महिला का आरोप है कि मेयर पति ने उसके साथ अभद्रता की और गलत तरीके से बात की। जबकि बातचीत करने का अधिकार मेयर का है।


उक्त महिला नगर निगम के नेचर महिला स्वयं सहायता समूह को चलाती है। महिला ने अपना नाम संस्था की अध्यक्षा किरण भटनागर बताया। उन्होंने बताया कि वह करीब 12 साल से स्वयं सहायता समूह चला ​रही है। करीब 15 दिन पूर्व नगर आयुक्त ने एक आवास उनको समूह का कार्य संचालित करने के लिए दिया है।
किरण भटनागर ने रोते बिलखते अपनी बात बताई। कहा कि एक महिला के साथ मेयर पति ने अभद्रता की । उन्होंने कहा कि वह एक सम्मानित महिला है। लेकिन उनके साथ ठीक बर्ताब नही हुआ।