नवीन चौहान.
आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। गनीमत रही कि फेंके गए पत्थरों से किसी यात्री को चोट नहीं आयी। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद यह सूचना दिल्ली तक पहुंच गई।
सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया गया कि रविवार रात वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से करीब बीस मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची। शाम सात बजकर 30 मिनट पर ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हुई।
ट्रेन जब रोहाना कलां के पास पहुंची तो यहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर स्टेशन से सी आरपीएफ कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए।
आरपीएफ की कमांडेंट के मुताबिक टीम मौके पर भेजी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कुंभ-2027 की तैयारियों में कनखल सड़क के चौड़ीकरण का काम
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र




