नवीन चौहान.
आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। गनीमत रही कि फेंके गए पत्थरों से किसी यात्री को चोट नहीं आयी। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद यह सूचना दिल्ली तक पहुंच गई।
सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया गया कि रविवार रात वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से करीब बीस मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची। शाम सात बजकर 30 मिनट पर ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हुई।
ट्रेन जब रोहाना कलां के पास पहुंची तो यहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर स्टेशन से सी आरपीएफ कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए।
आरपीएफ की कमांडेंट के मुताबिक टीम मौके पर भेजी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, भावुक हुए मुख्यमंत्री
- हरिद्वार चंडी घाट पर होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, cm भी पहुंचे
- नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर सीएम धामी ने कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
- ‘मां’! मुख्यमंत्री योगी के मौन में छिपा है बेटे के दिल का अथाह दर्द
- यातायात माह अभियान: मेरठ में बुलडोजर से 172 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए


