एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि




Listen to this article


योगेश शर्मा
एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शहीदों के जीवन से जुड़ी जानकारी दी।

इससे पूर्व श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। जिसके बाद उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सांसदों, विधायकों का परिचय कराया। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत,नरेश बंसल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कल्पना सैनी, अजय टम्टा, सौरभ बहुगुणा, बूजभूषण गैरोला समेत तमाम विधायक शामिल रहे।