बेसहारा महिला की मौत पर पुलिस कर्मियों ने दिया अर्थी को कंधा




Listen to this article

सहारनपुर:
खाकी ने बीमार बेसहारा महिला से किया हुआ अपना वायदा निभाया। बताया जा रहा है कि कल बड़गांव थाने में तैनात एसएसआई दीपक चौधरी ने एक बीमार बेसहारा महिला को अपने हाथों से पहले खाना खिलाया और फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
महिला की मृत्यु का पता चलने पर एसएसआई दीपक चौधरी अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ किशनपुर गांव पहुंचे और दुख व्यक्त किया। एसएसआई दीपक चौधरी और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने महिला की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उसकी अर्थी को कंधा भी दिया। पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए बेसहारा बीमार महिला के जीवन को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन महिला बीमारी और अपने एकांकी जीवन से लड़ नहीं पाई और मौत के आगे हार गई।पुलिस ने लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस मानवीय रूप की हर किसी ने सराहना की।