न्यूज 127.
भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू किये गए नए कानूनों के बारे में पुलिस लगातार जनता को जागरूक कर रही है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग उधमसिंह नगर पुलिस की टीम ने नया कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर मेहरौला में जाकर जानकारी दी।
पुलिस टीम ने स्कूल की छात्राओं को नये कानून भारतीय न्याय संहिता व मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि के संबंध में एक गोष्ठी के माध्यम से नये कानून भारतीय न्याय संहिता के बारे में बताया और सभी को नये कानून का पालन करने के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के संबंध में बताया गया। युवाओं में फैल रही नशे की बुरी आदत के बारे में जानकारी देते हुए उससे दूर करने के लिए जागरूक किया गया। मोबाइल फोन से होने वाले साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी
गई। सभी को पुलिस सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 112, और 1090 के बारे में जानकारी दी।
साथ ही साइबर अपराध की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई और छोटे बच्चे जो नाबालिक हैं जोकि कहीं होटल ढाबे, मोटर पार्ट्स की दुकान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान आदि में कार्य करते हुए पाए जाते हैं तो उसके लिए टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन करके सूचना देने को बताया गया।




