पुलिस को रहना होगा चौकन्ना और रखनी होगी संदिग्धों पर नजर, देंखे वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान
मकर सक्रांति स्नान पर्व पर पुलिस को बेहद चौकन्ना रहना होगा। संदिग्धों पर नजर बनाकर रखनी होगी। कुंभ मेला पुलिस फोर्स को पुलिस मकर सक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है। पुलिस को मित्रतापूर्ण आचरण करते हुए भीड़ को नियंत्रिरत करना है।
मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि साल 2021 का पहला स्नान पर्व है। कुंभ मेले का नोटिफि​केशन बाद में आयेगा। कुंभ मेला व हरिद्वार पुलिस मिलकर इस स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। पुलिस को इस स्नान पर्व से अनुभव हासिल होगा। पुलिस की रिहर्सल हो जायेगी। कुंभ के मुख्य स्नान पर्व के लिए पुलिस को अच्छा अनुभव हासिल होगा। हरिद्वार में भीड़ प्रबंधन एक कठिन चुनौती है। पुलिस फोर्स को लगातार यहां की व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है।
एसपी यातायात आयुष अग्रवाल ने सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए यातायात प्लान की जानकारी दी। बताया कि भीड़ के अनुरूप यातायात प्लान में संशोधन किया जायेगा। जिसकी जानकारी पुलिस बल को समय—समय पर दी जायेगी।
भल्ला कॉलेज स्टेडियम में आयोजित पुलिस ब्रीफिंग के दौरान कुंभ एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी जीआरपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व तमाम एसपी, सीओ और मेला और जनपद पुलिस मौजूद रही।