पुष्कर सिंह धामी लेंगे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री की शपथ

Pushkar Singh Dhami


Listen to this article

नवीन चौहान.
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। कई दिनों तक चली चर्चाओं को अब विराम लग गया है। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया।

इसके बाद अब उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है।

उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।