विधायकों से मुख्यमंत्री, इनको मिलेगी सूबे की कमान, चौंकाने वाला नाम





नवीन चौहान
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चयन विधायकों के बीच से ही होगा। जिसके नाम की घोषणा आज कर दी जायेगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। जिसके बाद नई सरकार के मुखिया का भव्य शपथ ग्रहण होगा।
संभावना है कि मुख्यमंत्री धन सिंह रावत को बनाया जा सकता है। उनको सरकार और संगठन दोनों जगह का पूर्ण अनुभव है। वर्तमान में श्रीनगर से विधायक है। साफ सुथरी छवि है। हाईकमान की नजरों में उनके अंक भी अच्छे है। भाजपा के तमाम विधायकों का उनको विश्वास हासिल है। जिसके चलते सहज और सरल स्वभाव के धन सिंह रावत को भाजपा मुख्यमंत्री बना सकती है।
धन सिंह रावत का अपना एक व्यक्तिगत प्रभाव भी है। नौकरशाहों पर उनकी मजबूत पकड़ है। जबकि मुख्यमंत्री पद ही रेस से अभी तक वह बाहर ही रहे है। ऐसे में धन सिंह रावत को सूबे की कमान मिलने की सबसे अधिक संभावना बन गई है। जबकि दिल्ली दरबार से फटकार खाने के बाद उत्तराखंड के सभी बड़े नेताओं की जुबान पर ताले लटके है और उनके अरमानों पर पानी फिर गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *