रेल मंत्री ने कहा प्रवासियों के लिए किसी भी जिले से ट्रेन चलाने को तैयार




Listen to this article

नवीन चौहान
भारतीय रेल देश के किसी भी जिले के लिए विशेष ट्रेन चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है​ कि उन्होंने देशभर के जिलों के जिलाधिकारियों से लॉकडाउन के कारण उनके क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों की एक सूची तैयार करने के लिए भी कहा।
रेल मंत्री का कहना है कि इस काम के लिए जिलाधिकारियों को रेलवे और राज्य के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करना होगा। प्रवासी मजदूरों को राहत मुहैया देने के लिए भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार है।