नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को हुए हादसे में कार में जिंदा जलकर मरने वाले लोगों की पहचान हो गयी है। इनमें एक रिटायर्ड भेलकर्मी और उनकी पत्नी थी और एक उनका ठेकेदार साला और उसकी पत्नी थी। चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
अंबाला देहरादून हाइवे पर मंगलवार को रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास एक कार में आग लग गई थी। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
आग लगने की सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई। बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान उमेश गोयल उम्र 70 वर्ष, सुनीता गोयल उम्र 65 वर्ष, अमरीश जिंदल उम्र 55 वर्ष व गीता उम्र 50 वर्ष ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उमेश गोयल रिटायर्ड भेलकर्मी है। कार में उनके साथ पत्नी सुनीता गोयल और साला अमरीश जिंदल व उनकी पत्नी गीता सवार थे। उमेश गोयल ज्वालापुर रेल चौकी क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार ये भी लोग जगादरी एक रिश्तेदारी में अरष्टी में शामिल होने जा रहे थे। अमरीश जिंदल ठेकेदारी का काम करते थे। इस हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है।

- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा




