संजीव शर्मा.
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा जिले मे टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान गुस्से में उन्होंने एक टोल कर्मचारी को थप्पड़ भी मार दिया। इस दौरान करीब 18 मिनट तक टोल को फ्री भी कराया गया।
बलदेव सीट से विधायक पूरन प्रकाश का आरोप था कि टोल पर बिना वजह वाहनों को अधिक समय तक रोका जाता है जिस कारण यहां जाम लग जाता है।
जबकि इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना है कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है। प्रबंधन का कहना है कि टोल कर्मचारी की कोई गलती नहीं थी।
आटोमैटिक सिस्टम होने के कारण टोल बूथ पर सिग्नल गिर जाता है। एंट्री होने के बाद वह खुल जाता है। जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत है।
- ड्रग इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रिश्वत मांगने के आरोपों को बताया निराधार
- कुंभ मेले की तैयारी तेज, मेला प्रशासन ने विधायक के साथ किया स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण
- होटल में चल रही थी जुआ पार्टी, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड
- शादी शुदा आदमी का दूसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप अपराध नहीं
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले



