संजीव शर्मा.
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा जिले मे टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान गुस्से में उन्होंने एक टोल कर्मचारी को थप्पड़ भी मार दिया। इस दौरान करीब 18 मिनट तक टोल को फ्री भी कराया गया।
बलदेव सीट से विधायक पूरन प्रकाश का आरोप था कि टोल पर बिना वजह वाहनों को अधिक समय तक रोका जाता है जिस कारण यहां जाम लग जाता है।
जबकि इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना है कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है। प्रबंधन का कहना है कि टोल कर्मचारी की कोई गलती नहीं थी।
आटोमैटिक सिस्टम होने के कारण टोल बूथ पर सिग्नल गिर जाता है। एंट्री होने के बाद वह खुल जाता है। जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत है।
- पल्लवपुरम थाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
- DAV पब्लिक स्कूल, देहरादून में ‘वंदे मातरम्’ की गूँज से सराबोर हुआ स्वतंत्रता दिवस
- 145 करोड़ भारतवासियों का है ये भारत देश: स्वामी रामदेव
- मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा के लिए SSP हरिद्वार समेत कई अधिकारियों को किया सम्मानित
- स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदानों को कृतज्ञतापूर्वक किया गया याद







