नवीन चौहान.
सहारा श्री सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं। उनके निधन से सहारा समूह में शोक की लहर छायी हुई है।



