न्यूज 127.
राजधानी दिल्ली में एक घरेलू नौकर ने अपनी मालकिन और उसके बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया हठै। बताया जा रहा है मालकिन की डॉंट से नाराज होकर नौकर ने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया।
राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-1 की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में मिला है। महिला के पैरों में सैंडिल थे, जिससे पता चला कि वह कुछ देर पहले ही घर पहुंची थी। उसका पति गारमेंट की दुकान करता है। जहां वह भी पति के साथ बैठती थी।
जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी बुधवार रात करीब पौने दस बजे पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूरी घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।