मेरठ।
जनपद के हस्तिनापुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करके बाइक सवार हमलावरों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इनमें एक ई रिक्शा चालक भी शामिल है। हमलावर ई रिक्शा में बैठे एक युवक की हत्या करने आए थे, लेकिन उनकी ओर से चली ताबड़ तोड़ गोली रिक्शा चालक को भी जा लगी। इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिए।
यह घटना कस्बे के मुख्य मार्ग पर मखदुमपुर कॉलोनी के सामने अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मौके पर कई राउंड गोली चलायी। मरने वालों के नाम अरविंद और सुरेंद्र बताए गए हैं। पुलिस के मुताबक सुरेंद्र ई रिक्शा चलाता है। दिन में वह अपने रिक्शा में सवारी बैठाकर ले जा रहा था। उसके रिक्शा में अरविंद भी बैठा था।
जैसे ही ई रिक्शा लेकर सुरेंद्र मखदुमपुर कॉलोनी के सामने पहुंचा तभी वहां आए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अरविंद पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जान बचाने के लिए अरविंद रिक्शा से उतरकर गलियों की ओर भागा लेकिन हमलावरों ने उसे वहां भी गोली मार दी। हमलावरों की ओर से चली गोली ई रिक्शा चालक सुरेंद्र को भी जा लगी। दोनों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव अपने कब्जे में ले लिए। सूचना मिलने पर एसडीएम अखिलेश यादव व सीओ आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त
- सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना
- CM पुष्कर सिंह धामी ने किया दक्षेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक, दिव्य और भव्य कुंभ की कामना
- कोर्ट के आदेश पर चार वांरटियों को किया गिरफ्तार
- बाइक से कर रहा था मादक पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने दबोचा



