- दूसरे राज्यों की युवती बुलाकर कराया जा रहा था अनैतिक देहव्यापार
न्यूज 127.
उधमसिंह नगर पुलिस ने सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने झनकईया क्षेत्र से अंतर्राज्यीय अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध कृत्यों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खटीमा झनकईया पुलिस टीम ने होटल शगुन मंडप में सूचना के आधार पर छापामारा। पुलिस को यहां अनैतिक देहव्यापार होता मिला। पुलिस ने यहां से तीन महिला और चार पुरूषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड, दिल्ली, वेस्ट बंगाल भिन्न-भिन्न शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजकुमार उर्फ राजा पुत्र पदम कुमार निवासी बनपुरी थाना सितारगंज, पुष्कर राम पुत्र विक्रम निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, सूरज कुमार टम्टा पुत्र भवन कुमार टम्टा निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, आकाश पुत्र लालता प्रसाद निवासी धनपुरी न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश हैं। इनके अलावा तीन महिलाओं में एक कानपुर उत्तर प्रदेश, एक पश्चिम बंगाल और एक कविनगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।